प्रशिक्षण का वार्ड पार्षदों ने किया बहिष्कार

फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : प्रदर्शन करते वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, जमालपुर सीडीपीओ कार्यालय में बुधवार को संपन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का नगर परिषद जमालपुर के दर्जनों वार्ड पार्षदों ने बहिष्कार किया. उनकी शिकायत थी कि समय पर कार्यक्रम के लिए सीडीपीओ सहित कई महिला पर्यवेक्षिका नहीं पहुंची थी. बाद में सीडीपीओ कार्यालय […]
फोटो संख्या : 11फोटो कैप्सन : प्रदर्शन करते वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, जमालपुर सीडीपीओ कार्यालय में बुधवार को संपन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का नगर परिषद जमालपुर के दर्जनों वार्ड पार्षदों ने बहिष्कार किया. उनकी शिकायत थी कि समय पर कार्यक्रम के लिए सीडीपीओ सहित कई महिला पर्यवेक्षिका नहीं पहुंची थी. बाद में सीडीपीओ कार्यालय के निकट पार्षदों ने परियोजना के संबंध में अनेक शिकायतें की. सिंधिया पंचायत के उपमुखिया नीरज ने कहा कि टीएचआर और पोषाहार में अनियमितता व लूट व्याप्त है. सिंधिया में आंगनबाड़ी केंद्र सेविका के घर में चलता है. वार्ड पार्षद सनम कुमार उर्फ बबलू पासवान ने कहा कि पोषाहार व टीएचआर के बारे में वार्ड पार्षदों को सेविका द्वारा सूचना नहीं दी जाती. आंगनबाड़ी केंद्र लूट-खसोट का अड्डा बन गया है. वार्ड पार्षद गौतम आजाद ने कहा कि उन्हें कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली. सेविका तो अंकेक्षण तक की सूचना नहीं देती. शिकायत करने पर बोलती है कि पैसा ऊपर तक देती हूं. वार्ड पार्षद रोहित सिन्हा ने कहा कि यह जनप्रतिनिधियों को बेइज्जत करने की साजिश है. परियोजना में व्याप्त अनियमितता व धांधली का आक्रोश जनप्रतिनिधियों को उठाना पड़ता है. मौके पर पार्षद अर्जुन दास, बबलू पासवान, शेखर तांती, प्रमोद कुमार प्रसाद मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










