लोजपा महिला जिलाध्यक्ष का इस्तीफा

Published at :11 Dec 2014 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
लोजपा महिला जिलाध्यक्ष का इस्तीफा

मुंगेर. लोजपा महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ज्योति यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेज कर पार्टी पद एवं प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया. उन्होंने कहा कि इस पार्टी में किसी का मान-सम्मान होने वाला नहीं है. न तो किसी का भलाई का आशा किया जा सकता है. पार्टी में रह कर […]

विज्ञापन

मुंगेर. लोजपा महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ज्योति यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेज कर पार्टी पद एवं प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया. उन्होंने कहा कि इस पार्टी में किसी का मान-सम्मान होने वाला नहीं है. न तो किसी का भलाई का आशा किया जा सकता है. पार्टी में रह कर मैं घुटन महसूस कर रहा था इसलिए त्याग पत्र दिया. जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन मुंगेर. रालोसपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मुसर्रत राइन के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मिल कर छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में जमालपुर रेल कारखाना को निर्माण कारखाना घोषित करने, भागलपुर विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय कार्यालय मुंगेर में खोलने, बरियारपुर रेलवे ओवरब्रिज को अविलंब चालू करने, वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन को प्रत्येक महीना की एक तारीख को भुगतान करने, आधार कार्ड में छूटे हुए लोगों का नाम जोड़ने, नगर निगम कर्मचारियों का लंबित वेतन अविलंब देने की मांग शामिल है. शिष्टमंडल में जवाहर सिंह, जीवन श्रीवास्तव, राजेश सिंह, मनोज गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन