जिलास्तरीय टीम ने किया योजनाओं का स्थल निरीक्षण

फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : जांच करते अधिकारी प्रतिनिधि , जमालपुर जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुखदेव प्रसाद ने बुधवार को जमालपुर प्रखंड के इंदरुख पश्चिमी पंचायत अंतर्गत चल रहे मनरेगा योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. बाद में वे प्रखंड कार्यालय स्थित कार्यक्रम पदाधिकारी के कक्ष में मनरेगा कर्मियों के साथ बैठक की. बताया गया […]
फोटो संख्या : 14फोटो कैप्सन : जांच करते अधिकारी प्रतिनिधि , जमालपुर जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुखदेव प्रसाद ने बुधवार को जमालपुर प्रखंड के इंदरुख पश्चिमी पंचायत अंतर्गत चल रहे मनरेगा योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. बाद में वे प्रखंड कार्यालय स्थित कार्यक्रम पदाधिकारी के कक्ष में मनरेगा कर्मियों के साथ बैठक की. बताया गया है कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को जिला स्तरीय टीम द्वारा प्रखंड के एक पंचायत का भ्रमण किया जाता है. इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित इंदिरा आवास या मनरेगा योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया जाता है. इसी क्रम में बुधवार को मध्य विद्यालय डकरा सतखजुरिया सहित पंचायत के सोलिंग व मिट्टी के कार्यों की योजनाओं का निरीक्षण किया गया. सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी में बताया गया कि स्कूल का कार्य असंतोषप्रद पाया गया. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है. उधर जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि जांच प्रतिवेदन जिलाधिकारी को सौंप दिया जायेगा. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार ठाकुर, मनरेगा के कनीय अभियंता, अनिल कुमार व दिलीप कुमार चौधरी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










