नेशनल सेमिनार के लिए 200 विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
नेशनल सेमिनार के लिए 200 विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

25 अप्रैल से होगा दो दिवसीय आयोजन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से 25 और 26 अप्रैल को सीमाओं से परे- अंग्रेजी भाषा और साहित्य अध्ययन में समकालीन प्रवृत्तियां पर नेशनल सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है. इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए 20 अप्रैल तक का समय विद्यार्थियों को दिया गया था. इसमें अंतिम तिथि तक कुल 200 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया. नेशनल सेमिनार के संयोजक सह पीजी अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि सेमिनार का आयोजन जेआरएस कॉलेज, जमालपुर कैंपस में होगा. संगोष्ठी में साहित्य और भाषा अध्ययन के बदलते परिप्रेक्ष्य पर चर्चा होगी. आयोजन का उद्देश्य शिक्षण और शोध में नवाचार को बढ़ावा देना है. उन्होंने बताया कि पूरा शोध पत्र 2,500 शब्दों तक का होगा. चयनित शोध पत्र आईएसएसएन संख्या के साथ प्रकाशित किए जाएंगे. इस दौरान विभाग की ओर से स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी. विभागाध्यक्ष ने बताया कि सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में कल्याणी विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रो निलाद्री चटर्जी होंगे. जबकि विशेष वक्ताओं में पूर्णिया विश्वविद्यालय के प्रो शंभू लाल वर्मा, डोरंडा कॉलेज रांची के डॉ राज कुमार शर्मा तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ विजय कुमार रॉय को आमंत्रित किया गया है. कुलपति प्रो संजय कुमार सेमिनार के पेट्रॉन होंगे. वहीं कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर, जेआरएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवराज सुमन, उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो. एसआर जमाल तथा हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ एसके मंडल समिति के सदस्य हैं. सेमिनार के आयोजन को लेकर तैयारी समिति में डॉ प्रियरंजन सहित अन्य हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन