ePaper

स्नातक पार्ट-3 के लिये 19,093 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

Updated at : 03 Jun 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक पार्ट-3 के लिये 19,093 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

एमयू ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 सहित बैकलॉग सत्र के विद्यार्थियों के लिये 29 मई से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ की थी.

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 सहित बैकलॉग सत्र के विद्यार्थियों के लिये 29 मई से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ की थी. जिसमें विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 3 जून तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि मंगलवार को समाप्त हो गयी. वहीं उक्त सत्र में अंतिम तिथि तक कुल 19,093 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा. जिसमें कला संकाय में 16,512, विज्ञान संकाय में 2,370 तथा वाणिज्य संकाय में 329 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. हलांकि इस बीच विश्वविद्यालय द्वारा दोबारा स्नातक पार्ट-3 में नामांकन को लेकर 5 जून तक का समय दिया गया है. जिसे लेकर विश्वविद्यालय द्वारा दोबारा परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर पोर्टल खोला जायेगा.

————

10 जून तक नामांकन के लिये आवेदन का समय

मुंगेर. एमयू ने अपने 33 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में सीबीसीएस के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये 23 मई से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें आवेदन के लिये 10 जून तक का समय दिया गया है. वहीं उक्त सत्र में अबतक कुल 18,869 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 23 मई से 10 जून तक आवेदन करने का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि एमयू के कॉलेजों में नामांकन इच्छुक इंटर पास विद्यार्थी एक हजार रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुये आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिये विद्यार्थियों को मैट्रिक व इंटर का दस्तावेज अपलोड करना होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 18,869 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. जिसमें कला संकाय में 15,975, विज्ञान संकाय में 2,630 तथा वाणिज्य संकाय में 264 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन के लिये आवेदन किया है.

————-

10 जून तक वोकेशनल नये सत्र के लिये आवेदन

मुंगेर. एमयू अपने वोकेशनल विषयों के सत्र 2025-28 बीसीए सेमेस्टर-1 तथा बीबीए सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 27 मई से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि बीसीए एवं बीबीए के नये सत्र में नामांकन को लेकर 27 मई मंगलवार से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं आवेदन के लिये विद्यार्थियों को एक हजार रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं नामांकन के लिये आवेदन के पश्चात विद्यार्थी संबंधित कॉलेज में नामांकन के लिये संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन