गंगा में डूबा 19 वर्षीय युवक, देर शाम तक तलाश में जुटे रहे गोताखोर

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
गंगा में डूबा 19 वर्षीय युवक, देर शाम तक तलाश में जुटे रहे गोताखोर

जितेन्द्र साहनी के नेतृत्व में आठ सदस्यीय गोताखोर की टीम एफआरपी वोट की सहायता से दोपहर 2 से अपराह्न 5 बजे तक पंकज की तलाश में गंगा का खाक छानती रही,

विज्ञापन

मुंगेर . सफियासराय थाना क्षेत्र के डकरा घाट पर गुरुवार की दोपहर गंगा स्नान करने गया एक 19 वर्षीय युवक स्नान के दौरान डूब गया. वहीं सूचना पर पहुंचे गोताखोर की टीम द्वारा देर शाम तक युवक की तलाश गंगा में की गयी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. इस बीच गंगा घाट पर पहुंचे युवक के परिजनों में कोहराम मचा रहा. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. बताया गया कि डकरा सतखजुरिया निवासी विपिन मंडल का 19 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार अपने चार दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था. स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में तेज बहाव के बीच डूब गया. उसके दोस्तों द्वारा शोर मचाने के बाद आसपास के लोग घाट पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की. साथ ही इसकी सूचना थाना को दी. जिसके बाद सूचना पर अंचलाधिकारी और एसडीओ द्वारा गोताखोर को बचाव के लिए भेजा गया. जितेन्द्र साहनी के नेतृत्व में आठ सदस्यीय गोताखोर की टीम एफआरपी वोट की सहायता से दोपहर 2 से अपराह्न 5 बजे तक पंकज की तलाश में गंगा का खाक छानती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. सदर एसडीओ शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि शाम 5 बजे तक गोताखोरों द्वारा युवक की तलाश गंगा में की गयी, लेकिन सफलता नहीं मिली. शुक्रवार को दोबारा टीम गंगा में युवक की तलाश करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन