स्नातक सेमेस्टर-1 परीक्षा के आठवें दिन 1,437 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Published at :28 Jan 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-1 परीक्षा के आठवें दिन 1,437 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

मुंगेर विश्वविद्यालय में 16 जनवरी से 28 केंद्रों पर सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा ली जा रही है. जिसके आठवें दिन की परीक्षा मंगलवार को दो पालियों में ली गयी.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय में 16 जनवरी से 28 केंद्रों पर सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा ली जा रही है. जिसके आठवें दिन की परीक्षा मंगलवार को दो पालियों में ली गयी. इसमें कुल 37,962 परीक्षार्थियों में से 36,525 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 1,437 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में किसी भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि मंगलवार को पहली पाली में स्वच्छ भारत सेट-ए विषय की परीक्षा हुई. जिसमें कुल 16,631 परीक्षार्थियों में 15,760 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 871 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में स्वच्छ भारत सेट-बी की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 21,331 परीक्षार्थियों में 20,765 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 566 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब बुधवार को अंतिम दिन की परीक्षा एक पाली में ली जायेगी. जिसमें कम्यूनिकेशन इन एवरी डे लाइफ सेट-बी पेपर की परीक्षा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन