दो अलग-अलग घटनाओं में लाखों की संपत्ति राख

Updated at : 10 Dec 2019 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
दो अलग-अलग घटनाओं में लाखों की संपत्ति राख

चौसा : चौसा में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना में दो घर चार जानवर सहित लाखों की संपत्ति स्वाहा हो गया है. रविवार की देर संध्या चौसा पूर्वी पंचायत के हेमकुंज टोला में आगलगी की घटना में चार जानवर समेत लाखों रूपयों की सामान धूं-धूं कर जलकर राख हो गई. आनन-फानन में स्थनीय […]

विज्ञापन

चौसा : चौसा में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना में दो घर चार जानवर सहित लाखों की संपत्ति स्वाहा हो गया है. रविवार की देर संध्या चौसा पूर्वी पंचायत के हेमकुंज टोला में आगलगी की घटना में चार जानवर समेत लाखों रूपयों की सामान धूं-धूं कर जलकर राख हो गई.

आनन-फानन में स्थनीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की. वहीं इस घटना के बाद वहां कुछ ढेरो के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. बताया जाता है कि प्रखंड के फुलकिया निवासी सिकंदर यादव का बासा गांव के उत्तर हेमकुंज टोला के पास बासा है. जहां पर भुसखार में आग लग गया.
इस अग्निकांड से दो बकरी, तीन गाय का बच्चा पूरी तरह आग के आगोश में चले जाने के कारण सभी मवेशियों की जलने से मौत हो गई. वहीं इस घटना में अन्य मवेशी की झुलस जाने की सूचना मिल रही है. इस अग्निकांड में लाखों रूपये का नुकसान होने अनुमान लगाया जा रहा है.
आग कैसे लगा इसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है. स्थानीय लोग आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग इतनी तेज थी कि वहां पर खड़ा होना लोगों को मुश्किल हो रहा था. उक्त मामले को लेकर सीओ आशुतोष कुमार को आवेदन देकर मुआवजे की गुहार लगाई है.
उधर चौसा पश्चमी के वार्ड आठ में अंग्रेज पासवान के घर में शुक्रवार के दिन में आग लगने से उनके एक घर सहित लाखों की संपत्ति स्वाहा हो गया है. घटना के बाद अंग्रेज पासवान की पत्नी विंदुला देवी ने सीओ को आवेदन देकर मुआवजा की मांग के लिए गुहार लगाई है. आवेदन में अग्नि पीड़िता ने बताया है कि उसके पति अंग्रेज पासवान कमाने के लिए पांच महीने से पंजाब में है.
इधर वे घर अपने बाल बच्चे के साथ रहती है. शुक्रवार को अचानक उनके फुस के घर आग लग गई. आगलगी की घटना के पीड़िता किसी कार्य से पश्चमी बहियार तरफ गई थी. इसी बीच उसके घर में आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक घर में रखे कपड़े, बर्तन, अनाज पानी सहित सभी समान जलकर स्वाहा हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन