ऑटो पलटने से आधे दर्जन स्कूली बच्चे घायल, एक रेफर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2019 8:52 AM
मुंगेर : मुंगेर शहर के वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के राइसर मोड़ के समीप सोमवार को स्कूली बच्चों से भरा एक अनियंत्रित ऑटो पलट गया. इसके कारण उस पर सवार आधे दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसे स्थानीय लोगों के मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसमें से एक बच्चे की […]
मुंगेर : मुंगेर शहर के वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के राइसर मोड़ के समीप सोमवार को स्कूली बच्चों से भरा एक अनियंत्रित ऑटो पलट गया. इसके कारण उस पर सवार आधे दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसे स्थानीय लोगों के मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसमें से एक बच्चे की स्थिति अधिक गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. वहीं इस घटना की खबर मिलते ही घायल बच्चे के परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गयी और वे अस्पताल की ओर दौड़ पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










