1600 मीटर की दौड़ में महरना के सोनू ने मारी बाजी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर जिला स्थापना दिवस सह मुंगेर महोत्सव के मौके पर पोलो मैदान में जिला एथलेटिक संघ द्वारा पुरुष वर्ग के दौड़ का आयोजन किया गया. जिसमें महरना धरहरा, लखीसराय, हेरुदियारा, पुरानीगंज, वासुदेवपुर, गंगानगर, फरदा, टीकारामपुर, गुलजार पोखर, चुआबाग, कासिम बाजार, महद्दीपुर, भवानीपुर, शिवकुंड, मंसरीतल्ले, नयाटोला व फुलका से बड़ी संख्या में सेना व […]
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर जिला स्थापना दिवस सह मुंगेर महोत्सव के मौके पर पोलो मैदान में जिला एथलेटिक संघ द्वारा पुरुष वर्ग के दौड़ का आयोजन किया गया. जिसमें महरना धरहरा, लखीसराय, हेरुदियारा, पुरानीगंज, वासुदेवपुर, गंगानगर, फरदा, टीकारामपुर, गुलजार पोखर, चुआबाग, कासिम बाजार, महद्दीपुर, भवानीपुर, शिवकुंड, मंसरीतल्ले, नयाटोला व फुलका से बड़ी संख्या में सेना व पुलिस की तैयारी कर रहे नौजवान धावकों ने भाग लिया.
प्रतियोगिता का उद्घाटन सेवानिवृत्त आरक्षी निरीक्षक कैलाश चौधरी ने किया. प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में संघ के सचिव अशोक शर्मा के अलावे राजन कुमार, संजय कुमार, सोनू सिंह, नबोध, रवि तथा शेरू कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस प्रतियोगिता में धरहरा के महरना निवासी सोनू कुमार प्रथम, राकेश कुमार द्वितीय तथा चंडिका स्थान निवासी रूपेश कुमार तृतीय स्थान पर रहा. जबकि फरदा निवासी विकास कुमार चौथे, नयाटोला फुलका निवासी आशीष कुमार पांचवे तथा फरदा निवासी फंटुश कुमार छठे स्थान पर रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










