मुंगेर का दो व सहरसा का एक हथियार तस्कर गिरफ्तार, हथियार हुआ बरामद

Updated at : 26 Sep 2019 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर का दो व सहरसा का एक हथियार तस्कर गिरफ्तार, हथियार हुआ बरामद

मुंगेर : जमालपुर एवं पटना एसटीएफ की टीम ने बुधवार को संयुक्त रूप से मुंगेर, लखीसराय एवं खगड़िया जिले में छापेमारी कर तीन हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसमें दो हथियार तस्कर मुंगेर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह का रहने वाला है. एसटीएफ की टीम ने 7.65 एमएम के 2 निर्मित […]

विज्ञापन

मुंगेर : जमालपुर एवं पटना एसटीएफ की टीम ने बुधवार को संयुक्त रूप से मुंगेर, लखीसराय एवं खगड़िया जिले में छापेमारी कर तीन हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसमें दो हथियार तस्कर मुंगेर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह का रहने वाला है. एसटीएफ की टीम ने 7.65 एमएम के 2 निर्मित पिस्टल, 7 अद्धनिर्मित पिस्टल, 5 मैगजीन, 6 बैरल तथा 3 मोबाइल बरामद किया.

जानकारी के अनुसार पटना एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जमालपुर एसटीएफ के साथ मिलकर लखीसराय जिले के किऊल स्टेशन से एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया. जिसके निशानदेही पर टीम ने खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के मरार गांव में छापेमारी की. जहां से मुंगेर जिले के मिर्जापुर बरदह निवासी मो. मुस्तकीन के पुत्र मो. इरशाद तथा मो. अली आजम को गिरफ्तार किया.
साथ ही सहरसा जिले के सलकुहा थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी हरिहरण चौधरी के पुत्र कमलेश चौधरी को भी हथियार के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कारों ने बताया कि सभी हथियार बरदह में बनाये गये हैं. जिसकी फिनिसिंग के लिए खगड़िया आया हुआ था. गिरफ्तार हथियार तस्करों को एसटीएफ की टीम अपने साथ पटना ले गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन