चोर को पकड़ने में कोतवाल के पैर में आयी मोच, तीन चोर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : कोतवाली थाना पुलिस ने दो दिन पूर्व आजाद चौक किताब गली में हुए चोरी की घटना का बुधवार को उद्भेदन कर लिया. पुलिस ने चोरी किये गये दो बैग के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है. इधर चोर को पकड़ने में कोतवाल के पैर में मोच आ गयी. गिरफ्तार चोरों को पूछताछ […]
विज्ञापन
मुंगेर : कोतवाली थाना पुलिस ने दो दिन पूर्व आजाद चौक किताब गली में हुए चोरी की घटना का बुधवार को उद्भेदन कर लिया. पुलिस ने चोरी किये गये दो बैग के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है. इधर चोर को पकड़ने में कोतवाल के पैर में मोच आ गयी. गिरफ्तार चोरों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.
बताया जाता है कि शहर के दवा व्यवसायी दीपक जालान के घर 25 अगस्त की रात चोरों ने प्रवेश कर घर के अंदर रखे साड़ी से भरे छह बैग की चोरी कर ली. जिसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताया जाता है. सोमवार की सुबह जब चोरी की जानकारी गृहस्वामी को हुई तो कोतवाली थाना पुलिस को जानकारी दी गयी.
पुलिस ने छानबीन प्रारंभ किया और घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. जिसमें चोरों की पूरी करतूत कैद थी. फुटेज में देखा गया कि रविवार की देर रात नगर भवन के समीप दीपक जालान के घर के पास एक ऑटो आकर रुकती है. जिसका नंबर बीआर08पी-4069 था. उस ऑटो से तीन चोर उतरते हैं और छत पर चढ़ जाते हैं. चोरों ने बारी-बारी से छत के माध्यम से छह बैग उतारा, ऑटो पर रख चलते बने.
पुलिस ने फुटेज के आधार पर ऑटो चालक का पहचान किया और कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी नवीन मंडल के पुत्र विक्की कुमार को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर पुलिस पूरबसराय ओपी के मुर्गीयाचक निवासी मो. शहजाद उर्फ प्रद्युम्न बाबा को गिरफ्तार करने पहुंची.
पुलिस को देख कर वह भागने लगा. कोतवाली थानाध्यक्ष लगभग 200 मीटर खदेड़ कर उसे गिरफ्तार किया. इस दौरान कोतवाल के पैर में मोच आ गयी. शहजाद के घर से पुलिस ने सफेद रंग का बैग बरामद किया. जबकि तीसरे चोर लल्लू पोखर निवासी शिवनंदन प्रसाद के पुत्र मनीष कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया. उसके घर से भी एक बैग बरामद किया. पुलिस तीन चार अन्य बैग की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










