मुंगेर : हथियार तस्करी के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार तस्करी के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बुधवार को बताया कि कासिम बाजार थाना अंतर्गत विंदवारा शर्मा टोला में मंगलवार की शाम पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार की तस्करी कर रहे दीपक […]
विज्ञापन
मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार तस्करी के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बुधवार को बताया कि कासिम बाजार थाना अंतर्गत विंदवारा शर्मा टोला में मंगलवार की शाम पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार की तस्करी कर रहे दीपक मंडल और उसकी पत्नी सीमा देवी को गिरफ्तार किया.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दंपति के पास से पुलिस ने एक कार्बाइन, कार्बाइन की दो मैगजीन और 7.65 मिमी के 30 कारतूस जब्त किये हैं. पुलिस ने बताया कि इस मामले में कासिम बाजार में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










