छह लाख की निकासी कर ठेकेदार फरार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नारायणपुर : जयपुर चूहर पश्चिम पंचायत के शाहपुर गांव के वार्ड 06 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत काम कराने वाली एजेंसी का संचालक बैंक से छह लाख रुपये निकालकर फरार हो गया है. एजेंसी द्वारा सिर्फ गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है, जिसमें गिरकर कई लोग जख्मी हो चुके हैं. इसके कारण वार्ड […]
विज्ञापन
नारायणपुर : जयपुर चूहर पश्चिम पंचायत के शाहपुर गांव के वार्ड 06 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत काम कराने वाली एजेंसी का संचालक बैंक से छह लाख रुपये निकालकर फरार हो गया है. एजेंसी द्वारा सिर्फ गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है, जिसमें गिरकर कई लोग जख्मी हो चुके हैं. इसके कारण वार्ड सदस्य से लोगों के कई बार झगड़े हो चुके हैं.
वार्ड सदस्य अमित कुमार व सचिव अनिरुद्ध कुमार मंडल ने डीएम व अन्य पदाधिकारी को आवेदन प्रेषित कर इस बारे में जानकारी दी है. आवेदन में कहा गया है कि वार्ड 06 में राजमणि इंटरप्राइजेज, बिहपुर को काम कराने के लिए चेक से भुगतान किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










