नदी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम

Updated at : 09 Oct 2024 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के महगामा निवासी ढुलो यादव के 13 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार का शव बुधवार की सुबह महगामा नदी के चेकडेम के पास मिला.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, धरहरा. लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के महगामा निवासी ढुलो यादव के 13 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार का शव बुधवार की सुबह महगामा नदी के चेकडेम के पास मिला. सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि महगामा निवासी ढुलाे यादव का 13 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार मंगलवार को स्कूल से घर लौटा. इसके बाद वह शौच की बात कह कर घर से निकल गया. काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो घरवालों ने उसकी खोज शुरू की. देर रात तक परिजन उसकी खोज करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला. बुधवार की सुबह ग्रामीणों से महगामा नदी के चेक डेम के पास बालक के शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली. परिजन बदहवाश दौड़ते हुए वहां पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से बालक के शव को बाहर निकाला गया. शव बाहर निकलते ही परिजन शव से लिपट कर दहाड़ मारकर विलाप करने लगे. आशंका जतायी जा रही है कि पैर फिसलने से बालक के गहरे पानी में डूबने से मौत हुई है. मृतक मध्य विद्यालय महगामा में सातवीं कक्षा में पढ़ाई करता था. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन