किसानों को ललचा कर चले गये बादल

Updated at : 14 May 2019 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों को ललचा कर चले गये बादल

मुंगेर : यूं तो मौसम विभाग द्वारा सोमवार को बारिश होने की संभावना जतायी गयी थी. किंतु सोमवार की सुबह आसमान में बादल छायी रही तथा थोड़ी देर के लिए हल्की बूंदा-बांदी भी हुई. किंतु कुछ ही देर बाद आसमान में छाये बादल किसानों को ललचाते हुए चले गये. हालांकि सोमवार को रविवार के मुकाबले […]

विज्ञापन

मुंगेर : यूं तो मौसम विभाग द्वारा सोमवार को बारिश होने की संभावना जतायी गयी थी. किंतु सोमवार की सुबह आसमान में बादल छायी रही तथा थोड़ी देर के लिए हल्की बूंदा-बांदी भी हुई. किंतु कुछ ही देर बाद आसमान में छाये बादल किसानों को ललचाते हुए चले गये.

हालांकि सोमवार को रविवार के मुकाबले तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी पायी गयी. मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार दो दिनों के बाद फिर से तापमान का पारा चढ़ने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.
तापमान में आयी कमी, उमस ने बढ़ायी परेशानी: पिछले सप्ताह जहां तापमान का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिसके कारण आम जनों की परेशानी बढ़ गयी थी. किंतु पिछले तीन दिनों से तापमान में हर दिन एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा रही है.
जिससे आम जनों को धूप से तो परेशानी है, किंतु उमस भरी गर्मी ने आम जनों की परेशानी बढ़ा दी है. सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह में हल्की बूंदा-बांदी के कारण ऐसा लगा कि अब जोरदार बारिश होगी.
किंतु कुछ ही देर में आसमान से बादल छट गये और बारिश का आस लगाये बैठे किसान ललचाती निगाहों से बादल को देखते ही रह गये. हालांकि दिन भर धूप-छांव का खेल चलता रहा. जिसके कारण अन्य दिनों के वनिस्पत सोमवार को धूप से थोड़ी कम परेशानी हुई.
दो दिन बाद फिर बढ़ेगा तापमान: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दो दिनों तक तापमान का अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहेगा. दो दिनों के बाद तापमान का पारा फिर से चढ़ने लगेगा, जो अगले पांच दिनों में 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
ऐसी स्थिति में एक बार फिर से आम जनों को चिलचिलाती धूप तथा भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं बताया गया गया है कि इस महीने के अंतिम सप्ताह में बारिश होने की संभावना है. जिसके बाद तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन