बिहार : मुंगेर से 23 अर्द्धनिर्मित पिस्तौल जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2019 7:43 PM
मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले से शनिवार को पुलिस ने 23 अर्द्धनिर्मित पिस्तौल जब्त की है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि शनिवार को तड़के पुरबसराय पुलिस चौकी के नजदीक वाहनों की नियमित जांच के दौरान मोटर साइकिल सवार दो लोगों के पास से 10 अर्द्धनिर्मित […]
मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले से शनिवार को पुलिस ने 23 अर्द्धनिर्मित पिस्तौल जब्त की है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि शनिवार को तड़के पुरबसराय पुलिस चौकी के नजदीक वाहनों की नियमित जांच के दौरान मोटर साइकिल सवार दो लोगों के पास से 10 अर्द्धनिर्मित पिस्तौल और देसी पिस्तौल के हिस्से जब्त किये गये.
उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल जब्त की गयी और मुंगेर जिले के निवासी दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार लोगों द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बकरपुर गांव में एक मकान में छापा मारा और 13 अर्द्धनिर्मित पिस्तौल जब्त की. मंगला ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










