अवैध लॉटरी कारोबार का गढ़ बन चुका है मुंगेर रोजाना 25 लाख से अधिक का हो रहा कारोबार

Updated at : 19 Mar 2019 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध लॉटरी कारोबार का गढ़ बन चुका है मुंगेर रोजाना 25 लाख से अधिक का हो रहा कारोबार

मुंगेर : मुंगेर प्रतिबंधित लॉटरी कारोबार का गढ़ बन चुका है. जिसमें फंस कर गरीब व मजदूर वर्ग के लोग लुट रहे हैं. जबकि कारोबारी मालामाल हो रहे. जिले में प्रतिदिन 25 लाख से अधिक के लॉटरी का कारोबार संचालित हो रहा है. मुंगेर पुलिस ने कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर में 11 लाख […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर प्रतिबंधित लॉटरी कारोबार का गढ़ बन चुका है. जिसमें फंस कर गरीब व मजदूर वर्ग के लोग लुट रहे हैं. जबकि कारोबारी मालामाल हो रहे. जिले में प्रतिदिन 25 लाख से अधिक के लॉटरी का कारोबार संचालित हो रहा है.

मुंगेर पुलिस ने कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर में 11 लाख 55 हजार मूल्य के लॉटरी टिकट के साथ छह कोरोबारियों को गिरफ्तार किया है. जो मुंगेर में प्रतिबंधित लॉटरी कारोबार को प्रमाणित करने के लिए काफी है.
मुंगेर मुख्यालय के अलावा हवेली खड़गपुर व जमालपुर में भी प्रतिबंधित लॉटरी का खेल बड़े पैमाने पर होता है. मुंगेर में लॉटरी के टिकट का बिक्री जहां अस्थायी तौर पर पान की गुमटी, छोटे-मोटे कटरे के दुकान एवं चलते-फिरते किया जाता है.
वहीं कारोबारी कमीशन पर वेंडर को बहाल कर रखा है. जो साइकिल में झोला टांग कर अपने ग्राहकों को लॉटरी का टिकट मुहैया कराता है.
साथ ही शाम में लॉटरी का रिजल्ट भी उनके पास लेकर जाता है. उसे बताया जाता कि आज कितने नंबर के लॉटरी खरीदने वालों को ड्रा फंसा है. ताकि लोग उनके झांसे में आसानी से आ सके. इस कनेक्शन को मुंगेर पुलिस तोड़ नहीं पा रही है.
पिछले वर्ष पुलिस ने 65 लाख से अधिक नगद रुपये और 50 लाख से अधिक का लॉटरी बरामद किया था. इस वर्ष लॉटरी कारोबार के खिलाफ कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर में की गयी कार्रवाई बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.
कहते है पुलिस अधीक्षक: पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने कहा कि प्रतिबंधित लॉटरी कारोबार के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस को बड़ी उपलब्धि भी हाथ लगी है. थानेदारों को निर्देश दिया गया कि लॉटरी के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी रखे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन