पीजी सेमेस्टर-2 परीक्षा में 1,114 परीक्षार्थियों ने लिया भाग

Updated at : 27 Jul 2024 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा 24 जुलाई से आरंभ सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 के चौथे दिन की परीक्षा शनिवार को तीन परीक्षा केंद्रों पर ली गयी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा 24 जुलाई से आरंभ सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 के चौथे दिन की परीक्षा शनिवार को तीन परीक्षा केंद्रों पर ली गयी. जिसमें कुल 1,149 परीक्षार्थियों में 1,114 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया की चौथे दिन प्रथम पाली में ग्रुप-सी में शामिल विषय इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, फिलॉस्फी, भूगोल के सीसी-6 हुयी. जिसमें कुल 1,031 परीक्षार्थियों में 1,002 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में ग्रुप-डी में शामिल विषय सोसोलॉजी, साइकोलॉजी, होम साइंस, संगीत के सीसी-6 पेपर की परीक्षा ली जायेगी. ली गयी. जिसमें कुल 118 परीक्षार्थियों में 112 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. इधर अब रविवार को सप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार 29 जुलाई को पांचवे दिन की परीक्षा होगी. जिसमें प्रथम पाली में ग्रुप ए के विषय फिजिक्स, कैमेस्ट्री, जुलॉजी, बॉटनी, गणित, कॉमर्स के पेपर सीसी-7 की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में ग्रुप बी के विषय इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, बंग्ला के पेपर सीसी-7 की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन