वज्रपात से 10 वर्षीय बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन
वज्रपात से 10 वर्षीय बच्ची की मौत

लडै़याटांड़ थाना क्षेत्र के खजुरिया में हादसा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, धरहरा. धरहरा प्रखंड के लडै़याटांड़ थाना क्षेत्र के खजुरिया में वज्रपात से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मृतका लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के महगामा पंचायत अंतर्गत खजुरिया निवासी शिव कुमार की दस वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी है. बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम मौसम खराब होने के बाद बच्ची बहियार से अपने घर की ओर आ रही थी. इसी बीच खजुरिया स्थित आम के पेड़ के पास वह वज्रपात की चपेट में आकर मूर्छित होकर गिर गयी. जिसे पीछे से आ रही एक अन्य महिला की मदद से उठाकर गांव लाया गया. परिजन आनन – फानन में उसे गांव के ही एक ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गये, जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद जहां परिजनों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. मां का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं इस घटना से गांव में भी मातम छा गया है. नंदनी तीन भाई तथा दो बहनों में सबसे छोटी थी. वह चौथी कक्षा में पढ़ाई करती थी. इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन