मेडिकल कचरा में आग लगाने को लेकर सफाई एजेंसी पर 10 प्रतिशत कटौती की कार्रवाई

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
मेडिकल कचरा में आग लगाने को लेकर सफाई एजेंसी पर 10 प्रतिशत कटौती की कार्रवाई

सदर अस्पताल के ब्लड बैंक और डायलिसिस सेंटर के पीछे 5 अप्रैल को मेडिकल कचरे में आग लगाने के मामले में सीएस के निर्देश पर अस्पताल उपाधीक्षक द्वारा अस्पताल के सफाई एजेंसी पर कार्रवाई की गयी है.

विज्ञापन

मुंगेर. सदर अस्पताल के ब्लड बैंक और डायलिसिस सेंटर के पीछे 5 अप्रैल को मेडिकल कचरे में आग लगाने के मामले में सीएस के निर्देश पर अस्पताल उपाधीक्षक द्वारा अस्पताल के सफाई एजेंसी पर कार्रवाई की गयी है. मामले में समय पर स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने को लेकर सीएस ने सफाई एजेंसी के भुगतान राशि में 10 प्रतिशत की कटौती का निर्देश दिया है. बता दें कि 5 अप्रैल रविवार को सदर अस्पताल के डायलिसिस सेंटर और ब्लड बैंक के पीछे सफाईकर्मियों द्वारा मेडिकल कचरा को जला दिया गया था. इससे न केवल वार्डों में धुंआ फैल गया था, बल्कि डायलिसिस सेंटर में भर्ती मरीज और ब्लड बैंक में रक्तदान करने पहुंचे रक्तदाताओं को धुएं के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा था. वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद सीएस द्वारा 6 अप्रैल सोमवार को अस्पताल के सफाई एजेंसी से स्पष्टीकरण पूछा गया था, लेकिन 24 घंटे के बाद भी एजेंसी द्वारा मामले में जवाब नहीं देने के बाद सीएस ने कार्रवाई करते हुए सफाई एजेंसी के इस माह भुगतान किये जाने वाले राशि में 10 प्रतिशत की कटौती किये जाने का निर्देश अस्पताल उपाधीक्षक को दिया है. सीएस डॉ राजू ने बताया कि सफाई एजेंसी के भुगतान में 10 प्रतिशत की कटौती की गयी है. साथ ही एजेंसी को निर्देशित किया गया है कि दोबारा इस प्रकार का मामला सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन