पीजी सेमेस्टर-3 परीक्षा में 10 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-3 परीक्षा में 10 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, दर्शनशास्त्र, बांग्ला, संगीत, समाजिक शास्त्र के पेपर सीसी-14 की परीक्षा ली गयी.

विज्ञापन

मुंगेर – मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा 15 जनवरी से चार केंद्रों पर आरंभ की है. जिसके दसवें दिन की परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में ली गयी. जिसमें कुल 1,170 परीक्षार्थियों में 1,160 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वही इस दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. बताया गया कि पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा दो पालियों में ली गयी. जिसमें प्रथम पाली में ग्रुप-सी में शामिल विषय इतिहास, भूगोल, संस्कृत, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान के सीसी-14 की परीक्षा हुयी. इसमें कुल 440 परीक्षार्थियों में 436 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वही दूसरी पाली में ग्रुप-डी में शामिल विषय हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, दर्शनशास्त्र, बांग्ला, संगीत, समाजिक शास्त्र के पेपर सीसी-14 की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 730 परीक्षार्थियों में 724 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब अंतिम दिन की परीक्षा शनिवार को एक पाली में ली जायेगी. जिसमें एईसीसी-1 पेपर की परीक्षा होगी.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन