Motihari:द. कोरिया में रौनक यूथ लीडरशिप आउस्टैंडिंग अवार्ड से होंगे सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
Motihari:द. कोरिया में रौनक यूथ लीडरशिप आउस्टैंडिंग अवार्ड से होंगे सम्मानित

रौनक राज को प्रतिष्ठित एशिया पैसिफिक यूथ लीडर्स असेंबली 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया गया है

विज्ञापन

Motihari: रक्सौल . शहर के आश्रम रोड निवासी वार्ड पार्षद रवि गुप्ता व सीमा देवी के पुत्र सह दिल्ली विश्वविद्यालय के जुबली हॉल स्टूडेंट्स यूनियन के जनरल सेक्रेटरी रौनक राज को प्रतिष्ठित एशिया पैसिफिक यूथ लीडर्स असेंबली 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया गया है, जो सियोल, दक्षिण कोरिया में आयोजित होने जा रहा है. उन्हें यूथ लीडरशिप आउस्टैंडिंग अवार्ड 2025 के शीर्ष 50 पुरस्कार विजेताओं में शामिल किया गया है, जहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान ग्लोबल गोल्स कमेटी द्वारा उनके असाधारण नेतृत्व, सतत् विकास के प्रति प्रतिबद्धता और संयुक्त राष्ट्र के सतत् विकास लक्ष्यों में योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है. रौनक राज ने जुबली हॉल स्टूडेंट्स यूनियन के जनरल सेक्रेटरी के रूप में उनकी सक्रिय भूमिका ने उनके नेतृत्व को और मज़बूती दी है, जहां उन्होंने कई छात्र कल्याण व सामाजिक प्रभाव वाले अभियानों की शुरुआत की है. रौनक राज ने बताया कि वे प्रतिनिधि के रूप में उच्च-स्तरीय चर्चाओं में भाग लेंगे. नवाचारपूर्ण विचारों का आदान-प्रदान करेंगे व वैश्विक एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए ठोस कार्यों में सहयोग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Ajit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन