Motihari: गोपालगंज जा रही बस से गिर कर महिला जख्मी

Updated:
विज्ञापन
Motihari: गोपालगंज जा रही बस से गिर कर महिला जख्मी

राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पथ पर दुबौली बांध के समीप स्थित धर्मकांटा के पास गोपालगंज की तरफ जा रही एक बस से महिला गिर कर जख्मी हो गयी.

विज्ञापन

Motihari: डुमरियाघाट. राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पथ पर दुबौली बांध के समीप स्थित धर्मकांटा के पास गोपालगंज की तरफ जा रही एक बस से महिला गिर कर जख्मी हो गयी. जख्मी महिला पूनम देवी (37) है, जो गोपालगंज जिला के महमदपुर थाना अंतर्गत कटेया गांव की निवासी है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि उक्त महिला डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव स्थित अपनी ननद संता देवी पति अवधेश राय के घर आई थी, जहां से वह खजुरिया चौक से बस पकड़ कर अपने घर कटेयां जा रही थी. इसी दौरान वह दुबौली बांध के समीप बस से सड़क पर गिर गयी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन