Motihari: टेंपो-स्कूटी की टक्कर में पत्नी की मौत ,पति घायल

Updated:
विज्ञापन
Motihari: टेंपो-स्कूटी की टक्कर में पत्नी की मौत ,पति घायल

ढाका -मोतिहारी मुख्य पथ में सेनुवरिया गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही टेंपो और स्कूटी की सीधी टक्कर में पत्नी की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Motihari: चिरैया. ढाका -मोतिहारी मुख्य पथ में सेनुवरिया गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही टेंपो और स्कूटी की सीधी टक्कर में पत्नी की मौत हो गयी. जबकि पति बूरी तरह घायल हो गया है. जिसे चिरैया पुलिस ने इलाज के लिए मोतिहारी भेज दिया है. घटना के समय कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव निवासी जफर आलम अपनी पत्नी हुस्न आरा के साथ स्कूटी पर सवार होकर मोतिहारी से घर लौट रहा था. इसी क्रम में सेनुवरिया गांव के पास पहुंचते ही चिरैया की ओर से आ रही टेम्पो से सीधी टक्कर हो गयी, जिसमें मौका ए वारदात हुस्न आरा खातून की मौत हो गयी है. जबकि जफर आलम बूरी तरह घायल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही चिरैया पुलिस ने शव को बरामद कर घायल को इलाज के लिए मोतिहारी किसी अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन