विधवा को फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर देकर एक लाख की ठगी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jan 2025 10:31 PM
विधवा महिला से एक लाख रुपये लेकर आशा का फर्जी ज्वॉइनिंग लेटकर व आई कार्ड देने वाला युवक गिरफ्तार हो गया है.
अरेराज.विधवा महिला से एक लाख रुपये लेकर आशा का फर्जी ज्वॉइनिंग लेटकर व आई कार्ड देने वाला युवक गिरफ्तार हो गया है. पुलिस ने महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार युवक चकिया थाना क्षेत्र का आशिक राजा बताया गया है. नगर पंचायत वार्ड 11 की महिला शोभा देवी ने बतायी की युवक उसके पड़ोस में रहता था. युवक आशा में बहाली करवाने के नाम पर एक लाख रुपये लिया. छह माह दौड़ाने के बाद युवक ने आशा का नियुक्ति पत्र, आई कार्ड, ड्रेस सहित अन्य सामान देकर ज्वॉइन करने के लिए अस्पताल में भेज दिया. अस्पताल में जाने पर डाॅक्टर द्वारा नियुक्ति पत्र फर्जी बताया गया. जिसके बाद युवक भाग गया था. थाना प्रभारी विभा कुमारी ने बतायी की महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर,आई कार्ड को जब्त कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. इधर ठगी की शिकार गरीब महिला का रो-रो कर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










