ePaper

सतही पछुआ हवा के चलते शुष्क रहेगा मौसम, शुरू हुई गुलाबी ठंड

Updated at : 13 Oct 2025 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
सतही पछुआ हवा के चलते शुष्क रहेगा मौसम, शुरू हुई गुलाबी ठंड

मानसून सीजन के खत्म होने के साथ ही अब सर्दी की शुरुआत हो गई है. बिहार के अधिकांश हिस्सों से मॉनसून लौट गया.

विज्ञापन

मोतिहारी. मानसून सीजन के खत्म होने के साथ ही अब सर्दी की शुरुआत हो गई है. बिहार के अधिकांश हिस्सों से मॉनसून लौट गया. तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इस वक्त सतही पछुआ हवा चल रही है, जिसकी वजह से एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी. मॉनसून की विदाई के साथ ही अब गुलाबी ठंड शुरू हो गयी है. अब सुबह-शाम को ठंड का अहसास होने लगा है. रात में कूलर व एसी बंद हो गया है. पंखा चलाने के बाद चादर ओढ़ना पड़ रहा है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लौट चुका था. उस दौरान बने सक्रिय मौसम तंत्रों के प्रभाव से हुई बारिश के बाद पूर्वांचल से भी पांच से 10 अक्तूबर के बीच मॉनसून लौट गया. बिहार में एक प्रणाली सक्रिय होने की वजह से अगले 24 से 48 घंटे में मॉनसून लौट जायेगा.अब किसी नये सिस्टम के सक्रिय न रहने के कारण राज्य में शुष्क पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. इन हवाओं के चलते आगामी कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. मौसम विभ्गाग के अनुसार अगले एक सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, जबकि अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. इसके बावजूद अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा कम रहेगा. विशेषज्ञों का कहना है कि मॉनसून की विदाई के साथ ही धीरे-धीरे ठंड का एहसास बढ़ने लगेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन