ePaper

छतौनी थाना के सामने नाला से मिला अज्ञात युवक का शव

Updated at : 24 Mar 2025 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
छतौनी थाना के सामने नाला से मिला अज्ञात युवक का शव

छतौनी थाना के सामने एनएच किनारे नाला से सोमवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ. स्थानीय लोगों ने नाले में शव देख पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने पहुंच नाला से शव बाहर निकलवाया.

विज्ञापन

मोतिहारी . छतौनी थाना के सामने एनएच किनारे नाला से सोमवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ. स्थानीय लोगों ने नाले में शव देख पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने पहुंच नाला से शव बाहर निकलवाया. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखा गया है. कहा कि संभवत युवक की मौत सड़क दुर्घटना या फिर ब्रेन हैमरेज के कारण हुई है. वहीं स्थानीय लोग दबे जुबान से हत्या की आशंका जता रहे है. पुलिस ने युवक की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए डॉग स्क्वायड की टीम का सहारा लिया. डॉग स्क्वायड की टीम ने पहुंच जांच-पड़ताल की, लेकिन कोई विशेष उपलब्धि नहीं मिली. खोजी कुत्ता इधर-उधर भटक कर घटना स्थल के पास वापस लौट आ रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि 72 घंटे तक शव को शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखा जायेगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRESH KUMAR

AMRESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन