Motihari: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरायी, ढाका के युवक की मौत

Published by :HIMANSHU KUMAR
Published at :09 Apr 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरायी,  ढाका के युवक की मौत

मोतिहारी -ढाका मुख्य पथ में मिश्रौलिया मठ के समीप तेज गति से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे लगे पेड़ से टकरा गयी, जिसके कारण बाइक पर सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है.

विज्ञापन

Motihari: चिरैया. मोतिहारी -ढाका मुख्य पथ में मिश्रौलिया मठ के समीप तेज गति से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे लगे पेड़ से टकरा गयी, जिसके कारण बाइक पर सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. मृतक की पहचान ढाका थाना क्षेत्र के सरूपा गांव निवासी योगी सिंह के पुत्र मृत्युंजय कुमार (27) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार मृत्युंजय कुमार मोतिहारी से बाइक की सर्विसिंग करा अपने घर लौट रहा था. घर जल्दी पहुंचने के चक्कर में वह बाइक तीव्र गति से चला रहा था, जिसके कारण उक्त स्थल पर पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ से टकरा गयी. थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन