कुंडवाचैनपुर में चोरी की दो बाइक बरामद
Updated at : 15 Apr 2024 10:32 PM (IST)
विज्ञापन

कुंडवाचैनपुर थाना अंतर्गत जटवलिया गांव के पास से चोरी की दो बाइक हुई. एक बदमाश मौके पर पकड़ा गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा
विज्ञापन
सिकरहना.
कुंडवाचैनपुर थाना अंतर्गत जटवलिया गांव के पास से चोरी की दो बाइक हुई. एक बदमाश मौके पर पकड़ा गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा. गिरफ्तार बदमाश रमेश राम ढाका बरेवा का रहने वाला है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बरामद एक बाइक कुछ दिन पहले चिरैया से बदमाशों ने चोरी की थी. वहीं, दूसरी बाइक के इंजन व चेचिस नंबर का सत्यापन किया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी जटवलिया में कुछ लोग चोरी की बाइक खरीद-बिक्री करने वाले है. सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, जिसमें चोरी की दो बाइक के साथ एक बदमाश पकड़ा गया, लेकिन दूसरा भाग गया.उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार बदमाश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया..प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




