जीआरपी ने चोरी की मोबाइल के साथ दो बदमाश दबोचे

रेल थाना की पुलिस ने चोरी की मोबाइल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
रक्सौल . राजकीय रेल थाना की पुलिस ने चोरी की मोबाइल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि रक्सौल जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर शक के आधार पर दो युवकों से पूछताछ की गयी. इस दौरान उनके पास से दो पीस मोबाइल बरामद किया गया, जो कि किसी यात्री का था और इन लोगों के द्वारा इसकी चोरी की गयी थी. पूछताछ में दोनो आरोपियों में अपना आरोप स्वीकार किया. इसके बाद इनके पास से बरामद की गयी मोबाइल की जब्ती सूची बनाते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर रक्सौल रेल थाना में कांड संख्या 32/24 दर्ज किया गया है. जबकि गिरफ्तार आरोपी रक्सौल थाना क्षेत्र के नयका टोला वार्ड नंबर नौ निवासी सामिर मियां और राकेश कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










