TRE-4 शिक्षक भर्ती की तैयारी तेज, शिक्षा विभाग ने दो दिन में रिक्त पदों की रिपोर्ट मांगी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE-4) के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दो दिनों के भीतर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विषयवार रिक्त पदों की संशोधित अधियाचना भेजने का निर्देश दिया है. यह रिपोर्ट बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजी जाएगी, जिससे TRE-4 का विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ सके.

विज्ञापन

Motihari News: चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE-4) के आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विषयवार रिक्त पदों की संशोधित अधियाचना जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. विभाग का लक्ष्य है कि रिक्तियों का सटीक ब्योरा समय पर सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजा जा सके, ताकि TRE-4 का विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़े.

TRE-4 के लिए खाली पदों का मांगा गया ब्योरा

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर. की ओर से जारी पत्र में TRE-3 की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त रह गए अवशेष पदों का ब्योरा मांगा गया है. संबंधित रिक्तियों का आरक्षण समाशोधन कराने के बाद संशोधित सूची तैयार करनी होगी.

जिला स्तर से यह जानकारी निर्धारित फॉर्मेट-1, 2, 3 और 4 में हार्ड कॉपी तथा एमएस एक्सेल की सॉफ्ट कॉपी दोनों माध्यमों से निदेशालय को भेजी जाएगी.

दो दिनों में रिपोर्ट देने का निर्देश

शिक्षा विभाग ने रिक्त पदों से संबंधित इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है. सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को जिलाधिकारी से आरक्षण रोस्टर स्वीकृत कराने के बाद अगले दो दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है.

विभाग का उद्देश्य समय रहते सभी विषयों की सटीक रिक्तियों का आंकड़ा तैयार कर आगे की भर्ती प्रक्रिया को गति देना है.

9वीं-10वीं और 11वीं-12वीं के विषयों की होगी गणना

संलग्न प्रपत्रों के अनुसार कक्षा 9वीं-10वीं के लिए बंगला, ललित कला, नृत्य, मैथिली सहित विभिन्न विषयों में रिक्तियों की गणना की जा रही है. दिव्यांग श्रेणियों के लिए आरक्षित पदों का विवरण भी तैयार किया जाएगा.

वहीं कक्षा 11वीं-12वीं में बंगला, भोजपुरी, मगही, मैथिली, पाली एवं प्राकृत सहित अन्य विषयों की बैकलॉग और चालू रोस्टर के तहत रिक्तियों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है.

महिलाओं को 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण

शिक्षा विभाग के अनुसार TRE-4 की भर्ती प्रक्रिया में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रावधानों के तहत महिलाओं को 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया जाएगा. रिक्तियों की गणना करते समय आरक्षण संबंधी सभी प्रावधानों को ध्यान में रखने का निर्देश दिया गया है.

BPSC को भेजी जाएगी रिक्तियों की सूची

जिला स्तर पर रिक्तियों की संशोधित अधियाचना तैयार होने के बाद इसे सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से BPSC को भेजा जाएगा. इसके आधार पर चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी कोर्ट परिसर में अग्निशमन विभाग की मॉक ड्रिल, आग से बचाव और रेस्क्यू का किया अभ्यास


विज्ञापन
अमृतेश कुमार

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन