नेपाल के बारा में धान के खेत के पानी में डूबने से 18 माह की बच्ची की मौत

Author Jitendra kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
धान खेत में जमा पानी में डूबने से 18 माह की बच्ची की मौत

भारत-नेपाल सीमा के पास नेपाल के बारा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 18 महीने की एक बच्ची की धान के खेत में जमा पानी में डूबने से मौत हो गई. परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के बारा जिले के सुवर्ण गांवपालिका-7 स्थित चौरहिया में धान के खेत में जमा पानी में डूबने से 18 माह की बच्ची की मौत हो गई. मृत बच्ची की पहचान लालू कुमारी महतो के रूप में हुई है.

घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और इलाके में शोक का माहौल है.

मामा के घर आई थी मासूम

पुलिस के अनुसार, लालू कुमारी महागढ़ीमाई नगरपालिका-9, बलुवा निवासी राजेंद्र महतो की पुत्री थी.

वह अपने मामा के घर आई हुई थी. रविवार शाम करीब 5:30 बजे वह घर के पीछे स्थित ताराचंद साह के धान के खेत में जमा पानी के पास खेल रही थी. इसी दौरान वह अचानक पानी में डूब गई.

लोगों ने बाहर निकाला, लेकिन नहीं बच सकी जान

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को पानी से बाहर निकाला.

हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद शव को मामा के घर लाया गया.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की सूचना शाम करीब 6:15 बजे प्रहरी चौकी बड़कीफुलबरिया को दी गई.

सूचना मिलते ही प्रहरी सहायक निरीक्षक रामविध्या साह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

विस्तृत जांच जारी

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए जिला प्रहरी कार्यालय, बारा से प्रहरी निरीक्षक विमल खतिवड़ा के नेतृत्व में मुचुल्का टीम को भी घटनास्थल भेजा गया.

जिला प्रहरी कार्यालय, बारा के प्रवक्ता एवं प्रहरी नायब उपरीक्षक मीनबहादुर घले ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.


विज्ञापन
Jitendra Kumar

लेखक के बारे में

By Jitendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन