Motihari: राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ी बिहार का करेंगे प्रतिनिधित्व

Updated:
विज्ञापन
Motihari: राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ी बिहार का करेंगे प्रतिनिधित्व

स्वर्ण पदक जीतने वाले मोतिहारी के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. मुंगेर के इंडोर स्टेडियम में हुए राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने वाले मोतिहारी के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे. आगामी 23 से 25 जुन तक उत्तराखंड के हरिद्वार में ताईक्वोंडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को रवाना हो गये. संघ के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि जूनियर बालक वर्ग में आतिश कुमार (अंडर-59 किलोग्राम) और बालक सब जूनियर वर्ग मे आयुष कुमार (अंडर – 23 किलोग्राम) सब जूनियर बालिका में (अंडर-47किलोग्राम) में प्राची कुमारी का चयन हुआ है. इन खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए खेल प्रेमियों ने हौसला अफजायी की है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना है.शुभमाना देने वालों में विनय परीहार, सिद्धार्थ वर्मा, अरविंद कुमार,दिपक जी, भानु प्रकाश, सचीन कुमार, जयंत राज आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Intejarul Haq

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन