ePaper

Motihari: प्रेम जाल में नाबालिग लड़की को फंसाकर नेपाल ले जा रहे तीन मानव तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 13 Aug 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: प्रेम जाल में नाबालिग लड़की को फंसाकर नेपाल ले जा रहे तीन मानव तस्कर गिरफ्तार

एसएसबी के 47 वीं बटालियन के मानव तस्करी रोधी इकाई टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल जा रहे तीन मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

Motihari: रक्सौल भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के 47 वीं बटालियन के मानव तस्करी रोधी इकाई टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल जा रहे तीन मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया गया. इधर, इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक अकेली लड़की कुछ व्यक्तियों के साथ बाटा चौक के पास खड़ी है, जो संदिग्ध लग रहे थे. सूचना के आधार पर मानव तस्करी रोधी इकाई प्रभारी द्वारा एक टीम गठित की गई और प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चम्पारण एवं स्वच्छ रक्सौल के साथ विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया. सूचना के आधार पर मैत्री पुल के पास नेपाल जा रहे तीन व्यक्तियों को पूछताछ के लिए रोका गया. जिनके साथ एक लड़की भी थी. जब टीम व एनजीओ ने तीनों तस्करों से अलग-अलग पूछताछ की, तो पता चला कि तीनों तस्कर मुस्लिम समुदाय से हैं और लड़की हिंदू समुदाय से है. पुछताछ में पता चला कि कुछ दिन पहले मानव तस्कर मोहम्मद फरहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त नाबालिग लड़की से दोस्ती की और उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का वादा किया और लड़की को प्रेरित किया. जिसके बाद लड़की अपने परिवार को बताए बिना तस्करों के प्रभाव में नेपाल जाने के लिए तैयार हो गई. पूछताछ के दौरान पता चला कि तीनों तस्करों ने पूरी योजना बनाई थी और लड़की को हाजीपुर से रक्सौल ले कर आए. वे उसे रक्सौल से पोखरा (नेपाल) ले जाने की योजना बना रहे थे. काउंसलिंग के दौरान पता चला कि मानव तस्कर मोहम्मद साहेब, राजा अली, सगीर आलम लड़की को बीरगंज (नेपाल) में एक दोस्त के होटल में ठहराने वाले थे. दो दिन के बाद देहरादून, भारत जाने की योजना थी. नाबालिग लड़की के परिवार से संपर्क करने पर पता चला कि लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिवार द्वारा राम कृष्ण नगर पुलिस स्टेशन, पटना में दर्ज कराई गई है. इस तरह, नाबालिग लड़की को टीम द्वारा तस्कर के चंगुल से बचाया गया और तस्करों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया गया. इधर, टीम के द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर रेस्क्यू की गयी नाबालिग लड़की व तीन तस्करों को आगे की कार्रवाई के लिए हरैया पुलिस को सौंप दिया गया है. टीम में एसएसबी के इंस्पेक्टर विकास कुमार, स उप निरीक्षक खेमराज, हवलहार अरविंद द्विवेदी, महिला सिपाही नीतू कुमार, सेतू लक्ष्मी, प्रयास से आरती कुमारी, राज गुप्ता, स्वच्छ रक्सौल संस्था से रणजीत सिंह, साबरा खातून शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन