Motihari: रेल पटरी उड़ाने का तीसरा आरोपी नक्सली गिरफ्तार
Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 11 Sep 2025 6:15 PM
एसटीएफ और पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मनिछपरा रेलवे ट्रैक उड़ाने के मामले में आरोपित वांछित नक्सली को बुधवार को गिरफ्तार किया है.
Motihari: चकिया. एसटीएफ और पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मनिछपरा रेलवे ट्रैक उड़ाने के मामले में आरोपित वांछित नक्सली को बुधवार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के बंगरा फिरोज निवासी विशाल पासवान पिता महादेव पासवान के रूप में बताई जाती है. पूछताछ के बाद गिरफ्तार नक्सली को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उक्त नक्सली थाना क्षेत्र के मनिछपरा में रेलवे पटरी पर माइंस और केन बम लगाकर उड़ाए जाने के मामले में आरोपित है. एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली विशाल पासवान बरूराज थाना क्षेत्र में मौजूद है. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए एसटीएफ व पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. इस सप्ताह एसटीएफ और पुलिस को मिली यह तीसरी सफलता है. इसके तीन दिन पूर्व ही नक्सली वीरू कुमार उर्फ गुड्डू राम और राजधारी राम को भी एसटीएफ की विशेष टीम ने मुजफ्फरपुर जिले से गिरफ्तार किया था. इस मामले में चकिया थाने में एक दर्जन नामजद नक्सलियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली रेल ट्रैक उड़ाने के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त हैं.जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










