Motihari: डीजे पर प्रतिबंध व सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर

Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 21 Sep 2025 6:29 PM

विज्ञापन

दुर्गापूजा को लेकर रविवार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.

विज्ञापन

Motihari: चकिया. आगामी दुर्गापूजा को लेकर रविवार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार तथा संचालन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने किया.बैठक में सभी पूजा समिति के प्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे.सबों ने शांतिपूर्ण दुर्गापूजा संपन्न कराने हेतु अपने अपने सुझाव रखे.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है.पंडाल में सुरक्षा की समुचित व्यवस्था के साथ सीसीटीवी कैमरा लगा होना चाहिए.इस दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध होगा. पूजा पंडालों व विसर्जन के दौरान डीजे के इस्तेमाल पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाएगी. मौके पर सुनील सिंह, रोहित सिंह,मुखिया गुड्डू सिंह ,विनय सिंह,रामचंद्र पड़ीत,मोहन भार्गव,अमित राणा,संदीप सिंह,नीरज यादव,कमरूदीन,मोहम्मद अरशद ,कुन्दन गुप्ता,कुणाल कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन