चकिया में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, डॉग स्क्वायड और मोबाइल डंपिंग टीम जांच में जुटी

चकिया में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, डॉग स्क्वायड और मोबाइल डंपिंग टीम जांच में जुटी
पूर्वी चंपारण के चकिया में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस डॉग स्क्वायड और मोबाइल डंपिंग टीम की मदद से वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है। मालिक के लौटने पर नुकसान का सही आकलन हो पाएगा।
Motihari News: पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. शीतलपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 में शनिवार रात हुई इस घटना की जानकारी रविवार सुबह तब हुई, जब घर की देखभाल करने वाली महिला घर पहुंची. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड व मोबाइल डंपिंग टीम की मदद से जांच शुरू कर दी.
सुबह खुला चोरी का राज
जानकारी के अनुसार, शीतलपुर पंचायत निवासी राजकिशोर सिंह अपने एक संबंधी के यहां मुंबई गए हुए हैं. घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था. रविवार सुबह घर की देखभाल करने वाली राधिका देवी जब नियमित रूप से वहां पहुंचीं तो घर का दरवाजा खुला और अंदर का सामान बिखरा मिला. इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी.
पुलिस ने शुरू की वैज्ञानिक जांच
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की. साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड और मोबाइल डंपिंग टीम को भी बुलाया गया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर संभावित सुराग जुटाने में लगी है.
मालिक के लौटने के बाद होगा नुकसान का आकलन
फिलहाल मकान मालिक के बाहर रहने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोर कितनी नकदी, आभूषण या अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं. पुलिस का कहना है कि राजकिशोर सिंह के वापस आने के बाद ही चोरी गए सामान का सही आकलन हो सकेगा.
जल्द खुलासे का दावा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही चोरी की इस वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: मोतिहारी: खाद की किल्लत पर सख्त हुए कृषि निदेशक, जांच के लिए 6 टीमें गठित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










