मोतिहारी: खाद की किल्लत पर सख्त हुए कृषि निदेशक, जांच के लिए 6 टीमें गठित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी जिले में किसानों को खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. इस गंभीर समस्या को देखते हुए कृषि विभाग हरकत में आ गया है. कृषि निदेशक ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए खाद वितरण की जांच के लिए 6 विशेष टीमों का गठन किया है.

विज्ञापन

Fertilizer Shortage: मोतिहारी जिला में किसान कॉल सेंटर पर खाद की किल्लत को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कृषि विभाग हरकत में आ गया है. मामले को गंभीरता से लेते हुए बिहार के कृषि निदेशक मुकेश कुमार लाल शनिवार को मोतिहारी पहुंचे. उन्होंने जिला कृषि कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और पूरे जिले में खाद वितरण की जांच के लिए छह विशेष टीमों का गठन किया.

विज्ञापन

कालाबाजारी और जमाखोरी पर होगी कठोर कार्रवाई

बैठक में कृषि निदेशक ने स्पष्ट किया कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में कालाबाजारी, जमाखोरी या अनियमितता पाई गई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी जांच टीमों को तत्काल अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर 48 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया.

48 घंटे के भीतर सभी टीमों को देनी होगी जांच रिपोर्ट

जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि निदेशक के निर्देश के तुरंत बाद जिले के खाद दुकानों, गोदामों और वितरण केंद्रों पर गहन निरीक्षण शुरू कर दिया गया है. बैठक में तिरहुत प्रमंडल के संयुक्त कृषि निदेशक और जिले के सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी भी मौजूद रहे. जांच रिपोर्ट आने के बाद गड़बड़ी करने वालों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन