Motihari: रेस्क्यू की गयी महिला को भेजा गया घर

Updated:
विज्ञापन
Motihari: रेस्क्यू की गयी महिला को भेजा गया घर

बीते 6 फरवरी को सुगौली के भरगवा के समीप से रेस्क्यू की गयी एक महिला को बुधवार के दिन उसके घर भेज दिया गया.

विज्ञापन

Motihari: रक्सौल . बीते 6 फरवरी को सुगौली के भरगवा के समीप से रेस्क्यू की गयी एक महिला को बुधवार के दिन उसके घर भेज दिया गया. इसकी जानकारी देते हुए माहेर ममता निवास के स्थानीय प्रबंधक विरेन्द्र कुमार ने बताया कि 6 फरवरी 2025 को भरगावा सुगौली रोड के किनारे से एक मानसिक रूप से बीमार महिला के संबंध में ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी थी. जिसके बाद 112 पुलिस के द्वारा महिला को रेस्क्यू की गयी महिला को माहेर ममता निवास में रखा गया था. यहां देखभाल और उपचार के बीच महिला की हालत में काफी सुधार हुआ. इसी अवधि में महिला के बारे में जानकारी इकट्ठा की गयी और काफी प्रयास के बाद 30 जुलाई को महिला के पति रक्सौल आए तथा रक्सौल थाना को सूचित करते हुए उक्त महिला को उसके पति के साथ बेतिया बरवत सेन भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Ajit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन