Motihari: साथ जीने मरने का वादा किया पूरा, एक साथ दंपती ने तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन
Motihari: साथ जीने मरने का वादा किया पूरा, एक साथ दंपती ने तोड़ा दम

मीरपुर के वार्ड नंबर पांच में एक अनोखी और भावुक कर देने वाली घटना सामने आयी है.

विज्ञापन

Motihari: चिरैया (पूचं). थाना क्षेत्र के मीरपुर के वार्ड नंबर पांच में एक अनोखी और भावुक कर देने वाली घटना सामने आयी है. बुजुर्ग दंपती ने जीवनभर साथ जीने मरने का जो वादा किया था, उसे अपनी अंतिम सांस तक पूरा किया. उनका यह अनोखा प्रेम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. 70 वर्षीय जमदार महतो और उनकी 60 वर्षीया पत्नी राजपति देवी ने एक साथ प्राण त्याग दिये. पति की मृत्यु के पांच मिनट बाद ही पत्नी ने भी दम तोड़ दिया. इकलौते पुत्र ने माता-पिता का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया. गांव के लोग प्रेम की इस मिसाल की काफी सराहना कर रहे हैं. मीरपुर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि चितरंजन कुमार ने बताया कि आजकल रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटनाएं आए दिन हो रही हैं. इस अनोखे और मार्मिक पल को देखने के लिए गांव के सैकड़ों लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए. पुत्र नवल किशोर ने बताया कि सुबह चार बजे परिवार के सभी लोगों की नींद खुल गई थी. इसी बीच देखा कि बाबूजी को हिचकी आ रही है. जैसे ही बाबूजी के सिर को अपनी गोद में रखा, वैसे ही उनकी सांस थम गयी. मां भी बगल में खड़ी होकर यह सब देख रही थी. मैंने उन्हें यह नहीं बताया कि बाबूजी चल बसे हैं. मां को इस बात अहसास हो गया कि बाबूजी का निधन हो चुका है. यह सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पायी. दो से तीन बार अपने सीने में मुक्का मारकर जोर-जोर से रोने लगी. फिर अपनी आंखें मूंद ली. देखा तो उनकी भी सांस थम गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन