रेलवे ट्रैक के किनारे से अज्ञात युवक का शव बरामद

Published by :HIMANSHU KUMAR
Published at :26 Mar 2025 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के किनारे से अज्ञात युवक का शव बरामद

बालापुर गांव के सरेह के सामने स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे से बुधवार की सुबह एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

घोड़ासहन. थाना क्षेत्र के बालापुर गांव के सरेह के सामने स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे से बुधवार की सुबह एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. शव देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है. वहीं समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे वह रेलवे ट्रैक पर बैठा था. उसी समय सीतामढ़ी से रक्सौल जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत ही गई. अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन