Motihari: बाढ़ के पानी में स्नान करने गये किशोर की डूबने से हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
Motihari: बाढ़ के पानी में स्नान करने गये किशोर की डूबने से हुई मौत

खोड़ा गांव में दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी में स्नान करने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई है.

विज्ञापन

Motihari: चिरैया. थाना क्षेत्र के खोड़ा गांव में दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी में स्नान करने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई है. मृतक प्रतोष कुमार उर्फ राकेश रंजन(17) ग्रामवासी व बिहार पुलिस के जवान रामजी प्रसाद यादव का पुत्र है. मृतक के पिता अभी मोकामा में कार्यरत है और परिवार गांव में रहता है. घटना के समय वह कौतूहल वश अपने दोस्तों के साथ बाढ़ के पानी में स्नान करने गया था. स्नान करने के दौरान वह नहर के ऊंचे पुल से पानी में छलांग लगाया और फिर बाहर नहीं आया. काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आने पर दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया. उसके बाद यह खबर गांव में जंगल के आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. इसके बाद ग्रामीण गोताखोरों ने पानी में छलांग लगा कर कड़ी मशक्कत के बाद बाद शव को बरामद किया है. सूचना मिलते ही चिरैया पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था. वह बारहवीं कक्षा का छात्र था. वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन