Motihari: सिसवा खरार में विवाहिता की संदिग्ध मौत

सिसवा खरार पंचायत के वार्ड संख्या 16 में मंगलवार की रात विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गयी.
Motihari: कल्याणपुर.थाना क्षेत्र के सिसवा खरार पंचायत के वार्ड संख्या 16 में मंगलवार की रात विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गयी. इस मामले में ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप परिजनों ने लगाया है. भोपतपुर थाना क्षेत्र के बझिया निवासी नंदू पासवान की पुत्री सोनी कुमारी की शादी सिसवा खरार निवासी निकेश पासवान से हुई थी. मृतका को एक पुत्री भी है .पड़ोसी की सूचना पर मायकेवाले बुधवार की सुबह पहुंचे. वहां देखा तो सोनी 23 वर्ष बिछावन पर मृत पड़ी थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया. मृतका सोनी का पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है. सिसवा खरार पहुंचे मायके वालों ने मृतका के परिवार वालों को आरोपित कर रहे थे. मृतका सोनी की मां अनिला देबी ने बताया कि सुबह सूचना मिली तो हमलोग आये. मेरी पुत्री ने बताया कि मेरे जेठ जान मारकर जला देने का धमकी देता था. दामाद बेटी को फोन पर ही गाली गलौज करता था. घर खर्चा नहीं भेजता है. बहाना बनाकर मेरे घर बझिया भेज दिया. उसके बाद लगभग तीन माह पहले सोनी अपने ससुराल आई थी. इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी तक आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




