ePaper

Motihari: ससुराल में रह रहे युवक की संदेहास्पद मौत

Updated at : 20 Sep 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: ससुराल में रह रहे युवक की संदेहास्पद मौत

मुफस्सिल थाने के भरौलिया लक्ष्मीपुर ससुराल में रह रहे युवक की शुक्रवार शाम संदेहास्पद मौत हो गयी.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी . मुफस्सिल थाने के भरौलिया लक्ष्मीपुर ससुराल में रह रहे युवक की शुक्रवार शाम संदेहास्पद मौत हो गयी. मृतक अखिलेश कुमार (29) चकिया थाने के फुलवरिया का मूल निवासी था. वह करीब 10-12 साल से पत्नी व बच्चों के साथ ससुराल भरौलिया लक्ष्मीपुर में रह रहा था. घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों काे सौंप दिया. शव का पोस्टमार्टम कराने अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई अशोक साह ने हत्या का आरोप लगाया. कहा कि अखिलेश को शुक्रवार शाम कुछ लोग घर से बुला कर ले गये. उनलोगों के साथ वह शाम पांच बजे भरौलिया लक्ष्मीपुर स्थित घर से निकला. एक घंटे बाद शाम करीब छह बजे धान की खेत में वह मृत अवस्था में पाया गया. पानी में सिर डुबाकर मारने का आरोप लगाया है. इधर, थानाध्यक्ष अम्बेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा. फिलहाल चकिया और भरौलिया लक्ष्मीपुर के कुछ लोगों को उसके परिजन आरोपित कर रहे है. मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन