छात्रों पर पिटाई के विरोध में मधुबन के छात्रों का तिरंगा पैदल मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

Updated:
विज्ञापन

मधुबन में तिरंगा मार्च में शामिल होते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबन में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्रों के अधिकारों की मांग और दिल्ली में हुई कथित कार्रवाई के विरोध में शांतिपूर्ण तिरंगा पैदल मार्च निकाला गया. प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की.

विज्ञापन

Madhuban News: मचान संगठन के तत्वावधान में बुधवार को मधुबन नगर में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्रों के अधिकारों के समर्थन तथा दिल्ली में छात्रों पर हुई कथित कार्रवाई के विरोध में शांतिपूर्ण तिरंगा पैदल मार्च निकाला गया. मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया.

विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर लगाए नारे

प्रदर्शनकारियों ने "सोनम वांगचुक को रिहा करो", "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" और "शिक्षा बचाओ, देश बचाओ" जैसे नारे लगाए. तिरंगा मार्च नगर के विभिन्न बाजारों से होते हुए डाकबंगला चौक स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समीप पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई.

शिक्षा सुधार और निष्पक्ष जांच की मांग

सभा में वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक पर रोक, जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच तथा नीट परीक्षा से जुड़ी घटनाओं में जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की. इस दौरान दिवंगत छात्रों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई.

लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का संकल्प

मचान संगठन के संस्थापक अध्यक्ष कुणाल भूषण बिट्टू ने कहा कि छात्र और युवा अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे.

कार्यक्रम में दीपलाल साह, नगर अध्यक्ष अमरकांत कुमार, रणवीर सहनी, पवन सिंह, जयप्रकाश कुमार यादव, बिट्टू कुमार, जमशेद हुसैन, आदर्श कुमार, संदीप मलाकार, दिवाकर कुमार यादव, इमरान आलम, रहमान, प्रेम कुमार, दीपक कुमार पटेल, अशरफ राज, हरि नारायण प्रसाद, डॉ. रणवीर कुमार, छोटू गुप्ता, सावित्री देवी, अरुण कुमार साहू, रमीन कुमार, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद थे. सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ तैनात रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन