भैंस नहलाने का पानी बना काल, दो लोगों की मौत, पड़ोसियों में जमकर चाकूबाजी

Updated:
विज्ञापन

गांव में घर के बाहर भैंस नहलाती महिला (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के मोतिहारी में भैंस नहलाने के दौरान बहते पानी को लेकर पड़ोसियों में विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी की घटना हुई. इस दुर्भाग्यपूर्ण वारदात में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है.

विज्ञापन

मोतिहारी क्राइम: बिहार के मोतिहारी में भैंस नहलाने से बहे पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दो लोगों की जान चली गई. पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव में बुधवार देर रात दो पड़ोसियों के बीच विवाद के बाद चाकूबाजी हुई. हमले में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के दौरान महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि तीसरे घायल का इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

पहले पानी बहाने को लेकर हुआ था विवाद

ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार की शाम जिहुली गांव में एक पक्ष के लोग भैंस नहला रहे थे. इस दौरान पानी बहने को लेकर पड़ोस में रहने वाले दूसरे पक्ष से विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी.

आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर उस समय विवाद को शांत करा दिया. इसके बाद मामला शांत हो गया था. हालांकि, देर रात विवाद ने फिर गंभीर रूप ले लिया.

देर रात चाकू से किया हमला

बताया जाता है कि देर रात एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में एक महिला और दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई.

परिजन और स्थानीय लोग तीनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी लेकर पहुंचे. वहां पहुंचते ही घायल महिला ने दम तोड़ दिया. उसकी मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई.

मोतिहारी रेफर किए गए घायल की भी मौत

चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल एक पुरुष को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया. परिजन उसे लेकर मोतिहारी पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

वहीं, तीसरे घायल पुरुष का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है. उसकी स्थिति को लेकर चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है.

गांव में पहुंची पुलिस, कैंप कर रही टीम

घटना की सूचना मिलते ही पताही थाना की पुलिस जिहुली गांव पहुंची. दो लोगों की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है. पुलिस टीम गांव में कैंप कर रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

पुलिस की ओर से घटना के कारणों और चाकूबाजी में शामिल लोगों के संबंध में जांच की जा रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत भैंस नहलाने के बाद बहने वाले पानी को लेकर हुई थी, लेकिन बाद में मामला हिंसक झड़प और चाकूबाजी तक पहुंच गया.

यह भी पढे़ं:

नेपाल में आपदा के बीच भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता, SSB और नेपाल पुलिस की बड़ी बैठक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन