Motihari: एलएनडी कॉलेज में कैंप लगा कर खोला गया विद्यार्थियों का खाता

Updated:
विज्ञापन
Motihari: एलएनडी कॉलेज में कैंप लगा कर खोला गया विद्यार्थियों का खाता

शहर के एलएनडी कॉलेज में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा के द्वारा कैंप लगा कर बचत खाता खोला गया

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. शहर के एलएनडी कॉलेज में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा के द्वारा कैंप लगा कर बचत खाता खोला गया. कैंप का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य प्रो. डॉ राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सरकार के बहुत सारे योजनाओं का लाभ लेने के अनेक विद्यार्थियों के पास खाता नहीं था. इसी के मद्देनजर महाविद्यालय परिसर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कचहरी शाखा द्वारा कैंप लगा कर खाता खुलवाया जा रहा है ताकि सुविधा पूर्वक छात्र छात्राओं खाता खुल सकें. 35 विद्यार्थियों का खाता खोला गया. स्टेट बैंक के प्रतिनिधि के तौर पर मो एश आलम तथा जफर इकबाल मौजूद रहे. महाविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ प्रभाकर कुमार ने बताया कि बुधवार को भी छात्र छात्राएं अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो के साथ आकर अपना खाता खोलवा सकते हैं. छात्र छात्राओं का खाता शून्य बैलेंस पर खोला जा रहा है साथ ही एटीएम सुविधा भी दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमृतेश कुमार

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन