ePaper

Motihari: गाड़ी अधिग्रहण को लेकर माइलेज और किराया एसटीसी कमेटी ने की तय

Updated at : 16 Sep 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: गाड़ी अधिग्रहण को लेकर माइलेज और किराया एसटीसी कमेटी ने की तय

विधानसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में अधिग्रहण किये जाने छोटे बड़े वाहनों के माइलेज और किराये को राज्य स्तर पर एसटीसी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने तय कर दिया है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मोतिहारी. विधानसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में अधिग्रहण किये जाने छोटे बड़े वाहनों के माइलेज और किराये को राज्य स्तर पर एसटीसी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने तय कर दिया है. जिले में लोस चुनाव में करीब चार हजार गाड़ियों का प्रयोग हुआ था जो विस चुनाव में बूथ संख्या बढ़ने से 45 सौ वाहनों का प्रयोग होगा. उप निर्वाचन पदाधिकारी सरफराज नवाज ने बताया कि पूर्व के चुनाव में जो वाहन लगे थे उनका भुगतान कर दिया गया है.इधर राज्य स्तर पर एसटीसी की अध्यक्षता में गठित कमेटी के अध्यक्ष एसटीसी, सदस्य में संयुक्त सचिव परिवहन, उप सचिव परिवहन, अवर सचिव परिवहन, डीटीओ पटना, डीटीओ मुजफ्फरपुर, डीटीओ गया, एमवीआइ पटना, बीएसआरटीसी पटना के कार्यपालक अभियंता स्तर के तकनीकी पदाधिकारी शामिल है. कमेटी ने अलग अलग वाहनों के प्रकार के हिसाब से प्रति लीटर ईंधन में औसतन तय की जाने वाली दूरी निर्धारण किया है. वहीं दैनिक किराया (मुआवजा) के अतिरिक्त इसमें दैनिक खुराकी की राशि शामिल है. ई-रिक्शा के मुआवजा राशि में बैट्री चार्ज का खर्च शामिल है.

गाड़ी के प्रकार : माइलेज प्रति लीटर किराया प्रतिदिन

– बस (50 सीट): 3 किमी: 3500 रुपये- बस (40 से 49 सीट): 4 किमी 3200 रुपये- मिनी बस (23 से 39 सीट) : 5 किमी 2500 रुपये- मैक्सी-सीटीराइड, विंगर, ऑटो ट्रैवलर : 8 किमी : 2000 रुपये- छोटी कार (सामान्य): 12 किमी: 1000 रुपये- छोटी कार (एसी): 10 किमी: 1100 रुपये- ट्रैकर, जीप, कमांडर, जिप्सी : 10 किमी : 1000 रुपये- बोलेरो, सूमो, मार्शल (सामान्य): 12 किमी : 1200 रुपये- जाइलो, बोलेरो, सूमो, मार्शल (एसी): 10 किमी: 1500 रुपये- स्कॉपियो, क्वालिस, टवेरा (एसी): 10 किमी : 1900 रुपये- इनोवा, सफारी (एसी) : 10 किमी 2100 : रुपये- विक्रम, मैजिक, एसमैजिक, मिनीडोर, ओमनी, फोर्स, मोटाडोर : 14 किमी: 900 रुपये- ऑटो रिक्शा : 20 किमी: 700 रुपये- बाइक : 40 किमी : 350 रुपये- भारी मालवाहक (भार 12000 से 16200 किग्रा): 4 किमी: 2500 रुपये- मालवाहक (16201 से 25000 किग्रा): 3 किमी: 3000 रुपये- मालवाहक (भार 25001 किग्रा व उपर): 2.5 किमी: 3200 रुपये- कंटेनर (भार 12000 से 16200 किग्रा): 4 किमी: 2700 रुपये- कंटेनर (भार 16201 से 25000 किग्रा) 3 किमी : 3200 रुपये- कंटनेर (25000 किग्रा व उपर): 2.5 किमी 3500 रुपये- मध्यम मालवाहक (7501 से 11999 किग्रा): 6 किमी : 1700 रुपये- हल्का मालवाहक (3000 किग्रा) : 10 किमी : 1000 रुपये- हल्का मालवाहन (3001 से 7500 किग्रा): 8 किमी: 1400 रुपये- ट्रैक्टर ट्रेलर : 6 किमी: 1000 रुपये- इनोवा क्रिस्टा (एसी): 9 किमी: 3000 रुपये- सीएनजी कार, आरटिका एक्सएल प्रति : केजी 18 किमी: 2100 रुपये- सीएनजी बस (40 से 49 सीट) : प्रति केजी 4 किमी : 3200 रुपये- सीएनजी बस (40 सीट से नीचे) : प्रति केजी 5 किमी: 2500 रुपये- ई-रिक्शा कार्यदिवस के आधार पर भुगतान 700 रुपये

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन