मोतिहारी के बंजरिया थाने का एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया औचक निरीक्षण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
बंजरिया थाना का औचक निरीक्षण करते एसपी स्वर्ण प्रभात
मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बंजरिया थाने का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों की जांच की और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए.
Motihari SP Swarn Prabhat: मोतिहारी जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसिया कार्यप्रणाली की जमीनी हकीकत परखने के उद्देश्य से एसपी स्वर्ण प्रभात ने शुक्रवार संध्या में बंजरिया थाने का औचक निरीक्षण किया. एसपी के इस अचानक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. अधिकारियों और कर्मियों में पूरी तरह से सतर्कता देखी गई.

Banjariya police station: थाना परिसर और अभिलेखों की हुई गहन जांच
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क और विभिन्न मामलों से जुड़े अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और फरार अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए. अभिलेखों के रख-रखाव को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
शिक्षक हत्याकांड मामले में प्रगति रिपोर्ट तलब
विशेष रूप से एसपी ने थाना क्षेत्र के सिसवा पूर्वी पंचायत में हुई शिक्षक शमशाद आलम की मारपीट कर हत्या के मामले की अद्यतन जानकारी ली. उन्होंने इस मामले में अब तक की गई पुलिस कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट तलब की और हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का स्पष्ट निर्देश दिया.

जनता के साथ बेहतर समन्वय और लापरवाही पर चेतावनी
मौके पर थानाध्यक्ष निभा कुमारी, अपर थानाध्यक्ष अंबिका जायसवाल, प्रशिक्षु दारोगा विजय कुमार राय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. एसपी ने सभी अधिकारियों को जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और अपराधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
यह भी पढ़ें... जिले के सभी दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनवाना हुआ अनिवार्य, जानें पूरी प्रक्रिया
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए